बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनकी फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच कार्तिक आर्यन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में वह मुंबई में रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए तब से ही उन्हें लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Kartik Aaryan
बीते कुछ दिनों से कार्तिक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर लाइमलाइट में हैं। खबरों की मानें तो कार्तिक कैनेडियन मॉडल को डेट कर रहे हैं लेकिन उन्हें मीडिया की नजरों में लाने से अभी कतरा रहे है। मंगलवार रात कार्तिक को जुहू के रेस्तरां में देखा गया जिसमें उनके साथ एक लड़की भी नजर आई। कार्तिक जहां टशन में कैमरे को फेस करते हुए दिखे तो वहीं लड़की अपने चेहरे को छिपाते हुए।
विज्ञापन
3 of 5
Kartik Aaryan
इस मौके पर कार्तिक काले रंग क जैकेट के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे तो वहीं उनके साथ स्पॉट हुई लड़की ने डेनिम के साथ ग्रे कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि कार्तिक को-स्टार नुसरत भरूचा को डेट कर रहे हैं हालांकि कार्तिक ने इन सभी बातों को सिर्फ अफवाह बताया था। नुसरत के साथ कार्तिक चार फिल्मों में काम कर चुके हैं।
4 of 5
Kartik Aaryan
हाल ही में कार्तिक सिंगापुर में हुए एक फैशन शो में करीना कपूर के साथ रैंप पर जलवे बिखेरे थे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के समर कलेक्शन के लिए किए गए इस वॉक के बाद अब कार्तिक एक और बड़ी एक्ट्रेस-मॉडल-डांसर के साथ कदम से कदम मिलाते देखे जाने वाले हैं। यह कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा है।
कार्तिक ने साल 2011 में 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से बॉलीवुड की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद कार्तिक कई फिल्मों में नजर आए लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि 'प्यार का पंचनामा 2' ने अच्छी कमाई की थी।