फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लुका छुपी' रिलीज होते ही सिद्धिविनायक पहुंचे कार्तिक आर्यन, फैंस के साथ जमकर खिंचवाई तस्वीरें

Sat, 02 Mar 2019 05:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) दर्शन करने पहुंचे। कार्तिक को देखते ही उन्हें फैंस ने घेर लिया। कार्तिक भी पीछे नहीं रहे और सबसे साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। पिछले साल रिलीज हुई 'बधाई हो', 'स्त्री' और 'राजी' की पहले दिन की कमाई से ज्यादा का कलेक्शन करते हुए 'लुका छुपी' ने रिकॉर्ड बना लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
कार्तिक की पिछली फिल्मों से भी अच्छी यह फिल्म निकल रही है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। कार्तिक और कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं। फिल्म की कहानी लिव-इन रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें कॉमेडी और फैमिली का जबरदस्त डोज है।  

4 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'प्यार का पंचनामा' (2011) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2015 में आई 'प्यार का पंचनामा 2' में कार्तिक ने पहले से ज्यादा अच्छी एक्टिंग की थी। इसके बाद 'अतिथि इन लंदन' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से कार्तिक स्टार बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Luka Chuppi - फोटो : instagram
'लुका छुपी' फिल्म में कार्तिक ने टीवी रिपोर्टर गुड्डू शुक्ला का रोल किया है जो लिव-इन रिलेशनशिप में अपनी होने वाली बीवी रश्मि त्रिवेदी (कृति सेनन) के साथ रहता है। कार्तिक को उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहना मिल रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें