फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान को डेट पर ले जाना आसान नहीं, कार्तिक को पूरी करनी होंगी सैफ की ये शर्तें

Mon, 11 Feb 2019 03:46 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में जब सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को डेट पर ले जाने की बात कही तब से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने भी सारा की इस बात का जवाब देते हुए कहा था कि जैसे ही उन्हें वक्त मिलेगा वो सारा को डेट पर ले जाएंगे। हाल ही कार्तिक आर्यन, कृति सेनन के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। यहां उन्होंने इस बात की खुलासा किया कि वो सैफ अली खान की शर्तों के चलते सारा को डेट पर नहीं ले जा पा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kartik aaryan
बीते रविवार जब कार्तिक 'कॉफी विद करण' शो पर पहुंचे तो करण जौहर ने उनसे सवाल किया, 'सारा अली ने कॉफी काउच पर आपको डेट करने का इच्छा जाहिर की थी। सारा के प्रपोजल के बाद भी कॉफी डेट में इतनी देरी क्यों।'
विज्ञापन

3 of 6
kartik aaryan
इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, 'मैं पैसे कमाने की कोशिश कर रहा हूं। इसके पीछे वजह सैफ सर हैं। जब वो यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि क्या उनके पास पैसे हैं। राजकुमारी है। उसे डेट पर ले जाने के लिए पैसों की जरुरत पड़ेगी। जब भी मेरे पास बैंक बैलेंस होगा, मैं सारा को डेट पर चलने के लिए जरूर कहूंगा।'

4 of 6
koffee with Karan
कार्तिक के इस जवाब को सुनकर करण ने उनसे पूछा अगर सारा को डेट के लिए नहीं पूछा फिर अनन्या के साथ डेट पर क्यों? कार्तिक ने कहा, 'मैंने अनन्या से कभी डेटिंग के लिए नहीं पूछा।'
विज्ञापन

5 of 6
kartik kriti
इस बीच कृति ने कहा कि इसकी लिस्ट काफी लंबी है। यह एक बार मूवी डेट के लिए भी गया था। लेकिन मैं नाम बताऊंगी तो यह मुझे मार डालेगा। करण जौहर ने कृति से नाम पूछा तो उन्होंने श्रद्धा कपूर का नाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kriti sanon
करण जौहर ने कहा, 'तुम मूवी देखने श्रद्धा के साथ गए। तुम डिनर डेट पर अनन्या पांडे के साथ गए। इसके अलावा तुम सारा अली खान को मैसेज भेज रहे हो।' कार्तिक ने साफ कहा कि फिलहाल वह किसी को भी डेट नहीं कर रहे हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें