कार्तिक आर्यन लागातार खबरों में बने हुए हैं। कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी सारा अली खान संग डेटिंग को लेकर। इस बार कार्तिक अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कार्तिक आर्यन ने करीना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर करीना कपूर के टॉक शो की है जहां कार्तिक हाल ही में पहुंचे थे।