कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उमंग अवॉर्ड्स हर साल होने वाला सांस्कृतिक आयोजन है। यह प्रोग्राम खासतौर से मुंबई पुलिस के प्रति आभार जताने के लिए होता है। कार्तिक के इस पोस्ट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। कोई कार्तिक को सुपरस्टार कह रहा है तो कोई फायर इमोजी पोस्ट करके तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आपने तो डांस फ्लोर में ही आग लगा दी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी एनर्जी और आपके सिग्नेचर डांस मूव्स कमाल हैं।'