बॉलीवुड में 'सोनू की टीटू की स्वीटी' से अपनी एक अलग पहचान बनाने अभिनेता कार्तिक आर्यन आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह आजकल अपनी फिल्मों की शूटिंग करने में काफी व्यस्त हैं। इसके बावजूद कार्तिक फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करने का समय निकाल ही लेते हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपनी एक शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है,जिसपर आयुष्मान खुराना ने भी एक मजेदार कमेंट किया है।