फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हालत में तस्वीर शेयर करते ही ट्रोल हुए कार्तिक आर्यन, यूजर्स पूछने लगे- 'कहां है सारा?

Fri, 12 Jul 2019 07:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में 'लव आजकल 2' (Love Ajkal 2) फिल्म की शूटिंग पूरी की है। जिसके बाद कार्तिक भूमि के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा तस्वीर की है जिसे देखने के बाद लोग सारा का नाम जोड़ रहे हैं। इस तस्वीर में कार्तिक की तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कि वह किसी चीज से बेहद परेशान हों।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kartik aryan sara ali - फोटो : सोशल मीडिया
खास बात है कि कार्तिक ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'अगर मैं तुम्हें याद करता.. तो चेहरा ऐसा होता..।' कार्तिक की यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। तस्वीर में कार्तिक उदास लग रहे हैं और दाढ़ी बढ़ी हुई है। साथ ही सिर को दीवार से टेक लगाया हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan kartik aaryan - फोटो : social media
कार्तिक की इस तस्वीर के बाद यूजर्स उनके इस तस्वीर के पीछे की वजह सारा अली खान को बताने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'किसे याद कर रहो..सारा को।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'सारा का जवाब नहीं आ रहा..।' एक यूजर ने तो कार्तिक आर्यन को सारा अली खान को वापस लाने की सलाह तक दे डाली। यूजर ने लिखा- 'अच्छा तो सारा को बहुत मिस कर रहे हैं ना। प्लीज सर आप जल्दी से सारा मैम को वापस आने को बोलो।' 



 

4 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
कार्तिक और सारा बीते कई दिनों से एक साथ स्पॉट किए गए। यहां तक कि दोनों के अफेयर की खबरें भी आ रही हैं। हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। इस दौरान आर्यन ने ब्लू कलर का कैजुअल टीशर्ट पहना था वहीं उन्होंने मैचिंग सनग्लासेस लगा रखे थे। एयरपोर्ट पर कार्तिक आर्यन को देख भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस बीच सबका ध्यान खींचा कार में बैठीं मिस्ट्री गर्ल ने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कार में सारा अली खान थीं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है ऐसे में तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। वहीं फोटो फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'कार में सारा अली खान थीं जो कार्तिक को एयरपोर्ट तक छोड़ने आई थीं।' जब फोटोग्राफर्स ने सारा की तस्वीर लेनी चाही तो उन्होंने हाथ से अपना चेहरा छुपा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें