फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की बहन से हो गई इतनी बड़ी गलती, अभिनेता ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक

Sat, 13 Feb 2021 05:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन, कृतिका तिवारी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। कार्तिक के फोटो और वीडियो काफी मजेदार होते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी बहन का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं क्योंकि उनकी बहन मार्च की फ्लाइट फरवरी में पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंची हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धमाका में कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram/kartikaaryan
कार्तिक आर्यन अपने परिवार के साथ की भी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कार्तिक अक्सर अपनी बहन कृतिका (किट्टू) के खूब मजे लेते हैं। ऐसे में हाल ही में शेयर किया गया कार्तिक का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक दिखा रहे हैं कि किस तरह उनकी बहन मार्च की टिकट लेकर एयरपोर्ट में दाखिल होने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram: viralbhayani
हालांकि कार्तिक को ये बात पता रहती है लेकिन इसके बावजूद वो अपनी बहन कृतिका को बताते नहीं हैं और चुपचाप उनका वीडियो शूट करते रहते हैं। कृतिका को एयरपोर्ट के एंट्रेंस पर जाकर ये पता चलता है कि उनकी टिकट 12 मार्च की है न कि 12 फरवरी की। कार्तिक चुपचाप अपनी बहन का वीडियो बना रहे हैं जब वो एंट्रेंस की तरफ बढ़ती हैं। कृतिका एंट्री गेट तक जाती हैं और फिर सुरक्षा कर्मचारी उन्हें वापस भेज देता है।
 

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बहन के वापस आने पर कार्तिक उससे पूछते हैं कि क्या हो गया? तब कृतिका अपने सिर पर हाथ रख लेती हैं। वहीं कार्तिक के पास खड़ी उनकी मां भी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं और जोर जोर से हंसने लगती हैं। कार्तिक अपनी बहन से पूछते हैं कि किसने बुक किया था? कृतिका कहती हैं कि मेरा टिकट 12 मार्च का है। कार्तिक की बहन उनसे कहती हैं कि भैया आज रात की फ्लाइट देखो, मम्मा मैं कितना डिले करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन इस वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए खूब हंसते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, ' किट्टू के लिए तारीख सिर्फ एक नंबर है'। कार्तिक के इस वीडियो पर उनके फैंस भी खूब हंस रहे हैं। साथ ही इस मजेदार वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें