फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2: 'भूल भुलैया' 2 के टाइटल ट्रैक का फैंस पर चढ़ा खुमार, दुबई में प्रशंसकों संग गाने पर थिरकते दिखे कार्तिक आर्यन

Mon, 09 May 2022 07:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार की लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज करने को तैयार है। पार्ट 2 में कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। फैंस लंबे समय से इस फिल्म की सीक्वल का इंतजार था, फिलहाल इसी बीच हाल ही में  मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज किया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया था। कार्तिक आर्यन को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं, ऐसे में वह भी इसके प्रमोशन पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन दुबई में फैंस की जबरदस्त भीड़ के बीच भूल भूलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुबई में जुटी जबरदस्त भीड़
'भूल भूलैया 2' के टाइटल ट्रैक को देश में तो खूब पसंद किया ही गया। दुबई में भी प्रशंसकों के बीच इसका खुमार देखने को मिला। कार्तिक आर्यन के प्रति लोगों में दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विश्व प्रसिद्ध दुबई फाउंटेन में उनके साथ भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर के सिग्नेचर हुक स्टेप करने के लिए जबरदस्त भीड़ इकट्ठा हुई थी। कार्तिक ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने भी खूब मस्ती की।
विज्ञापन

3 of 4
भूल भुलैया 2 - फोटो : Instagram @kartikaaryan
कार्तिक के लुक ने लूटी महफिल
बता दें कि भूल भूलैया 2 के टाइटल ट्रैक की धुन अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के गाने हरे राम हरे कृष्णा से बिल्कुल मिलती- जुलती ही रखी गई है और बोल भी मिलते-जुलते ही हैं। फिलहाल गाने में कार्तिक के लुक ने भी महफिल लूट ली थी। देश भर में फैंस के बीच उनके लिए क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
'भूल भूलैया 2 - फोटो : insta
20 मई को रिलीज होगी 'भूल भूलैया 2
'भूल भुलैया 2' को 20 मई 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार की भूल भुलैया की तरह सीक्वल भी एक फैमिली एंटरटेनर है। इस में कार्तिक आर्यन के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी भी आएंगी। बताया जा रहा है कि पहले पार्ट के मुकाबले सीक्वल में ज्यादा डर देखने को मिलने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें