फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aryan: बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन को कोई परेशान कर रहा है!, जवाब में अभिनेता ने सबकी बोलती बंद कर दी

Sun, 13 Mar 2022 09:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मुंबई में आयोजित आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2022 में आइकॉनिक बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड अपने नाम किया है। उनको ये अवार्ड फिल्म 'धमाका' के लिए मिला। इस दौरान जब रेड कार्पेट पर उनसे सवाल किया गया कि क्या बॉलीवुड में कुछ प्रभावशाली लोग उन्हें अपना निशाना बना रहे हैं या परेशान कर रहे हैं। अभिनेता ने इसका जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
रेड कार्पेट पर जब मीडिया ने कार्तिक से पूछा गया कि मीडिया में उनके बारे में निगेटिव रिपोर्ट छापे जाने पर उन्हें कैसा लगा। अभिनेता ने कहा, 'मैं उन्हें पढ़ता भी नहीं हूं।' तब मीडियाकर्मी ने कार्तिक से पूछा कि क्या बॉलीवुड में कोई उन्हें परेशान कर रहा है। इस पर कार्तिक मुस्कुराते हुए बोले, ऐसा कुछ नहीं है। कोई मुझे परेशान नहीं कर रहा है। मैं अवार्ड ले कर जा रहा हूं।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक के लिए 2021 सबसे कठिन साल था, क्योंकि वह धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर हो गए थे। लेकिन कार्तिक ने इस पर कभी कोई कमेंट नहीं किया। हाल ही में ये भी खबरें आई थीं कि कार्तिक को उनकी आने वाली फिल्म शहजादा से बाहर निकालने की धमकी दी गई है। लगातार इस तरह की बातें सामने आने के बाद कार्तिक के फैंस ने आरोप लगाया था कि उनको फिल्म इंडस्ट्री में परेशान किया जा रहा है। हालांकि अभी तक अभिनेता ने इस पर खुलकर बात नहीं की है।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' है। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी हैं। इसके बाद वह आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'फ्रेडी' में भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें