फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा और अनन्या का नाम एक साथ सुनते ही उड़े कार्तिक आर्यन के होश, हकलाते हुए दिया ऐसा जवाब

Tue, 04 Jun 2019 01:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Kha, Kartik Aaryan, Ananya Panday - फोटो : social media
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय अपने करियर में तेजी बढ़ रहे हैं। दूसरे एक्टर्स के बीच अब उन्होंने भी अपनी चहल कदमी बढ़ा दी है। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ती जा रही है। एक्टिंग के साथ-साथ कार्तिक अपने लिंकअप्स को लेकर भी जमकर खबरों में हैं। सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। हाल में एक पत्रकार ने कार्तिक से ऐसा सवाल पूछ लिया कि उनके चेहरे का रंग उड़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
कार्तिक आर्यन मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे थे। लेकिन यहां वो पत्रकारों के सवाल में बुरी तरह से फंस गए। एक पत्रकार ने कार्तिक से पूछा, 'आपका नाम पहले सारा अली खान से जोड़ा गया और बाद में अनन्या पांडे से..आखिर ये मामला कहां तक पहुंचा? अब तक आपने किसी को भी हां नहीं कहा है... लेकिन आपकी लिंकअप्स की खबरें हर दूसरे दिन अखबारों में होती हैं। आखिर मामला पहुंचा कहां तक, क्या हो रहा है?
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aryan - फोटो : twitter
पत्रकार का ये सवाल सुनकर कार्तिक आर्यन कुछ सहम से गए। सवालों का जवाब देते हुए कार्तिक पसीने से लतपथ हो गए। कार्तिक हकलाते हुए बोले, 'हाआआ... जी करेक्ट, खबरों की बात तो सही है.. I Am a Mama's Boy...' 

4 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : instagram
उनसे फिर पूछा गया, कि कब तक Mama's Boy बनें रहेंगे, कब चुनेगें पार्टनर? जवाब में कार्तिक ने फिर से कहा कि वह Mama's Boy हैं।' सवाल का जवाब देते हुए कार्तिक जोर से हंसने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kartik aaryan
बीते दिनों एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने बताया था कि फिलहाल वह सिंगल हैं और उनका कोई रिलेशनशिप स्टेटस नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह बहुत खुश हैं और जिदंगी में हर चीज का लुत्फ बहुत ही आसानी से उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें