फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2: कोलकाता पहुंचे कार्तिक आर्यन, पीली टैक्सी पर चढ़कर कहा- 'आमी जे तोमार'

Sun, 29 May 2022 10:22 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। दर्शकों को एक बार फिर बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक लाने में इस हॉरर कॉमेडी की सफलता का अहम योगदान रहा है। कार्तिक की ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। दर्शक इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की सुपर सफलता के साथ ही अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रिलीज के बाद भी प्रचार का सिलसिला जारी रखा है। हाल ही में कार्तिक आर्यन प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे। अभिनेता हावड़ा ब्रिज पर रुककर एक टैक्सी पर चढ़ गए। 
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर पीली टैक्सी पर चढ़े देखा जा सकता है। दरअसल कार्तिक हावड़ा ब्रिज से गुजर रहे थे और वह अपने दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते थे। इसलिए कार्तिक हावड़ा ब्रिज पर रूक गए। इसके बाद उन्होंने पीली टैक्सी पर चढ़कर फैंस का अभिवादन किया और कई सारे पोज दिए। इस दौरान उन्होंने अपना सिग्नेचर भूल भुलैया पोज भी दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन , कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा- ओ कोलकाता आमीजे तोमार (मैं तुम्हारा हूं)। अभिनेता की इस तस्वीर को अब तक चार लाख से ज्याादा लाइक्स मिल चुके हैं। दरअसल कोलकाता में इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ। जिसको लेकर कार्तिक प्रमोशन में जुटे हुए थे। पहले तो वह टैक्सी पर खड़े होकर तस्वीरें खिंचा रहे थे, फिर अभिनेता ने फैंस से बात भी की। कार्तिक का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि कार्तिक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पुणे के एक स्कूल में भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा - फोटो : Instagram
भूल भुलैया 2 में कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी हैं। भूल भुलैया 2 साल 2007 की लोकप्रिय फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें