Kartik Aryan, Ananya Pandey and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
सिनेमा के सीक्वेल बॉय कार्तिक आर्यन इन दिनों पति, पत्नी और वो की सीक्वेल के अलावा लव आजकल की सीक्वेल पर भी काम कर रहे हैं। भूल भुलैया की सीक्वेल इस लिस्ट में नया इजाफा है। इस नई फिल्म को हॉरर कॉमेडी के तौर पर लिख रहे फरहाद की कहानी टी सीरीज को काफी पसंद आई है और इसके लिए उन्हें ग्रीन सिगनल मिल चुका है।