'प्यार का पंचनामा' से हीट हुए एक्टर कार्तिक आर्यन की दीवानगी लड़कियों के सिर जमकर झूमती है। हाल ही में रीलिज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ा दी। फिल्मों में अपने चार्मिंग लुक और बेहतरीन एक्टिंग से युवा दिलों की धड़कन बन चुके कार्तिक आर्यन के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कई बार खबरें सामने आई हैं, लेकिन हर बार कार्तिक ने इन खबरों को नकार दिया है।
विज्ञापन
2 of 8
कुछ दिन पहले तक उनकी कोस्टार नुसरत भरूचा के साथ उनके अफेयर की चर्चे थी। इससे पहले आमिर खान की 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख के साथ भी उनके प्यार की दास्तां ने जमकर उछाल मारा था। 'आकाशवाणी' में दोनों साथ में भी नजर आए थे। हालांकि बाद में कार्तिक ने नुसरत को सिर्फ अपनी करीबी दोस्त बताया था।
विज्ञापन
3 of 8
अब हम जो खुलासे सामने आ रहे हैं वो जरूर आपके होश उड़ा सकते हैं। साथ ही कई सवाल भी खड़े करेंगे कि क्या कार्तिक वाकई सिंगल हैं। दरअसल हाल ही में कार्तिक को मुंबई में एक लड़की के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। बांद्रा की लोकेशन में स्थित इस रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को देखकर साफ देखा जा सकता था कि इनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। अगली स्लाइड में जानिए आखिर कौन हैं वो मिस्ट्री गर्ल
4 of 8
उस मिस्ट्री गर्ल का नाम डिंपल शर्मा। डिंपल कनाडा बेस्ड मॉडल हैं। हालांकि कार्तिक के साथ पहले कभी उनका नाम नहीं सुना और पहले कभी उन्हें कार्तिक के साथ देखा भी नहीं गया है। मगर डिंपल इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि दोनों के बीच महज दोस्ती है या फिर ये रिश्ता कुछ और कहलाता है।
विज्ञापन
5 of 8
पता हो कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता से उत्साहित डायरेक्टर लव रंजन ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा भी कर दी है। अगली फिल्म में अजय देवगन और तब्बू को कास्ट किया जाएगा। 23 फरवरी को रिलीज हुई 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।