Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। चाहे वो सोनू के टीटू की स्वीटी हो या लुका छुपी, दोनों ही फिल्मों में कार्तिक के काम को काफी सराहा गया। फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन इन दिनों सारा अली खान के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर स्पॉट होते हैं जिसके बाद से ऐसी चर्चाएं होने लगीं। पिछले दिनों दोनों को शिमला में मुंह छिपाकर घूमते हुए देखा गया था। कार्तिक और सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।