कार्तिक आर्यन इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों में बिजी हैं। इसके अलावा वो अपनी अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक आर्यन डांसिंग शो 'नच बलिए 9' के सेट पर पहुंचे। उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ किया कि उनका पूरा लुक ही बदल गया।