फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा के भाई के साथ ऐसी थी कार्तिक की पहली मुलाकात, करीना भी थीं मौजूद

Tue, 25 Feb 2020 05:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन और परिवार के साथ सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्मों के अलावा भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वजह कोई वायरल वीडियो होता है तो कभी कार्तिक की लव लाइफ। ऐसे में एक बार फिर कार्तिक आर्यन चर्चा में हैं और इस बार वजह हैं सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान।
विज्ञापन

2 of 6
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram
दरअसल 14 फरवरी को कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी। फिल्म ने अभी तक महज 34 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। यानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि अब भी कार्तिक फिल्म का थोड़ा बहुत प्रमोशन कर रहे हैं और फिल्म को सफल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter
ऐसे में फिल्म प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने जूम टीवी को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में कार्तिक ने करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया। इंटरव्यू में पहले तो कार्तिक ने मजाक में कहा कि तैमूर ने उन्हें देखकर 'का का का' कहा। इसके बाद कार्तिक ने तैमूर संग अपनी पहली मुलाकात बताई।

4 of 6
kartik aaryan - फोटो : amar ujala
कार्तिक ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी पहली मुलाकात तैमूर से चंडीगढ़ में हुई थी। जब वो फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग कर रहे थे, जबकि करीना कपूर खान अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी थीं। तैमूर के साथ मुलाकात के बारे में कार्तिक ने आगे बताया कि वो तैमूर के साथ तस्वीर नहीं खिंचवा पाए लेकिन दोबारा मिलने पर वो जरूर ऐसा करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Sara Ali Khan With brothers Taimur and Ibrahim - फोटो : social media
वैसे याद दिला दें कि तैमूर अली खान अभिनेत्री सारा अली खान के भाई हैं। वहीं सारा और कार्तिक का नाम तो अक्सर साथ में ही लिया जाता है। सारा और कार्तिक के रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। लेकिन किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि कार्तिक के पास दोस्ताना के अलावा भूल भुलैया 2 भी है।  दोस्ताना में जहां कार्तिक की जोड़ी जान्हवी कपूर और लक्ष्य के साथ बनेगी तो वहीं भूल भुलैया में कार्तिक कियारा आडवाणी के साथ दिखेंगे। वहीं सारा फिलहाल वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन का शूट कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। इसके बाद सारा अली खान के पास अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी भी खाते में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें