फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में शूटिंग टलने के बाद अब पटियाला जाएगी दोस्ताना 2 की स्टारकास्ट, हफ्ते भर चलेगी शूटिंग

Wed, 13 Nov 2019 02:22 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दोस्ताना 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली का वायु प्रदूषण हर साल की तरह इस साल भी सुर्खियों में बना हुआ है। हवा की गुणवत्ता कम होने की वजह से दिल्ली वासियों से लेकर सिनेमा जगत की भी लगातार मुसीबत बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले इस समस्या की वजह से दोस्ताना के सीक्वल की शूटिंग भी स्थगित करनी पड़ी थी। नई जानकारी के अनुसार दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग टलने के बाद अब फिल्म की टीम पटियाला रवाना होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 4
Dostana 2 - फोटो : social media
फिल्म में कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों चंढ़ीगढ़ में चल रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ' दिल्ली में हवा की गुणवत्ता के साथ ही दृश्यता भी खराब है जिसके चलते फिल्म के निर्माताओं ने टीम के स्वास्थ्य के साथ खतरा ना उठाते हुए शूटिंग को आगे खिसका दिया है। अब जब हवा की गुणवत्ता ठीक होगी तब ही यहां शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
dostana
कार्तिक, जाह्नवी और लक्ष्य अभी कुछ और दिनों तक चंढ़ीगढ़ में शूटिंग जारी रखेंगे जहां सहयोगी कलाकार भी शूट का हिस्सा बनेंगे। वहीं इस हफ्ते के आखिरी में सभी पटियाला रवाना होंगे। वहां भी करीब हफ्ते भर की शूटिंग चल सकती है।' गौरतलब है कि पिछले महीने अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म दोस्ताना के सीक्वल की घोषणा की गई थी। वहीं इस महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।
विज्ञापन

4 of 4
Kartik Aaryan and Ananya Pandey - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पिछले शनिवार को कार्तिक आर्यन ने क्लैपरबोर्ड के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यह बताया कि इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग चंढ़ीगढ़ में शुरू हो गई है। टीम को जल्द ही देश की राजधानी भी रवाना होना था लेकिन अब फिलहाल के लिए यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें