फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दोस्ताना 2' में कार्तिक- जान्हवी के आने की ये है असली कहानी, ये हो सकता है तीसरा लीड एक्टर

Thu, 27 Jun 2019 11:39 AM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर के पिता यश जौहर जिस फिल्म दोस्ताना से पहली बार 1980 में फिल्म प्रोड्यूसर बने, उसी नाम के सहारे करण जौहर अब अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस को नई रफ्तार देना चाहते हैं। करण जौहर इसी नाम से 11 साल पहले भी एक फिल्म बना चुके हैं। यश जौहर की पुण्य तिथि (26 जून) के अगले दिन करण ने इसी फिल्म का सीक्वेल बनाने का ऐलान किया है। फिल्म के लिए उन्हीं कार्तिक आर्यन को उन्होंने बतौर हीरो लेने का ऐलान किया, जिन पर उनका दबाव फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की कामयाबी के बाद बेकार गया था। फिल्म में जान्हवी कपूर को लेने की भी दिलचस्प कहानी है।
विज्ञापन

2 of 6
Kartik Aryan - फोटो : twitter
पिछले साल फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के सुपरहिट होने के तुरंत बाद खबरें आई थीं कि करण जौहर इस फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन में खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। दोनों की मुलाकातें भी हुईं और करण ने कार्तिक को लेकर फिल्म बनाने का मन भी बना लिया। लेकिन, जिन शर्तों पर करण इस फिल्म में कार्तिक को लेना चाह रहे थे, वे उन्हें पसंद नहीं आईं। बताते हैं कि कार्तिक ने ये फिल्म करने से मना कर दिया और दूसरे निर्माताओं के साथ फिल्में करने लगे। कार्तिक की एक और फिल्म लुकाछिपी हिट हुई तो करण को अपने फैसले पर पछतावा हुआ। इसके बाद कार्तिक ने निर्देशक इम्तियाज अली और मुदस्सर अजीज की फिल्में भी साइन कर लीं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
kartik aryan
फिल्म कारोबार में कार्तिक की बढ़ती अहमियत और करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की लगातार घटती साख ने करण जौहर को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया। करण जौहर के करियर में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिस कलाकार ने उन्हें दो टूक ना कह दिया हो, उसी कलाकार के पास करण जौहर ने फिर से अपनी फिल्म का प्रस्ताव भिजवाया। फिल्म दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन की एंट्री तमाम मशक्कतों के बाद आखिकार हो गई है।



 

4 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन जैसा ही मामला फिल्म दोस्ताना 2 की हीरोइन बनीं जान्हवी कपूर का भी है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी मराठी फिल्म सैराट की रीमेक धड़क के मनमुताबिक कारोबार न कर पाने के बाद से ही जान्हवी कपूर का नाम धर्मा प्रोडक्शंस की वरीयता सूची से कट गया। जान्हवी के पिता बोनी कपूर अपनी बेटी को तवज्जो न मिलने से काफी परेशान भी रहे। उन दिनों करण का पूरा फोकस स्टूडेंट ऑफ द ईयर की हीरोइनों तारा सुतारिया और अनन्या पांडे पर रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
janhvi kapoor - फोटो : social media
जान्हवी को लेकर किसी नई फिल्म का ऐलान करण ने धमाकेदार तरीके से नहीं किया। गुंजन सक्सेना की बायोपिक की सूचना भी जिस तरह बाहर आई, उसे लेकर भी बोनी खुश नहीं रहे। बोनी ने अपनी बेटी के करियर के लिए कोशिशें शुरू कीं और जान्हवी को दूसरे प्रोडक्शन हाउसों की रूहीअफजा जैसी फिल्में मिलने लगीं। जान्हवी सोशल मीडिया पर भी स्टार बन चुकी हैं और इसी के चलते करण को अब जान्हवी में धर्मा प्रोडक्शन का भविष्य दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Karan Johar - फोटो : social media
शुक्रवार की सुबह धर्मा प्रोडक्शन्स ने दोस्ताना 2 का ऐलान करते समय इसके एक हीरो की जगह खाली रखी है। समझा जा रहा है कि ये हीरो ईशान खट्टर हो सकते हैं। ईशान और करण के रिश्ते भी फिल्म धड़क के बाद से ज्यादा अच्छे नहीं रहे है। ईशान अपना करियर धर्मा प्रोडक्शंस की मैनेजमेंट टीम के हवाले करने के खिलाफ बगावत कर चुके हैं। धर्मा प्रोडक्शंस हर नए हीरो या हीरोइन को लॉन्च करने से पहले उनके साथ एक करार करता है जिसके मुताबिक इन नए कलाकारों को मिलने वाली फिल्मों की फीस का एक बड़ा हिस्सा कंपनी के खाते में जाता है। फिल्म दोस्ताना 2 का निर्देशन कॉलिन डि कुन्हा करेंगे। कॉलिन तमाम कामयाब और चर्चित फिल्मों जैसे संजू, सीक्रेट सुपरस्टार, एनएस 10, पीके और भाग मिल्खा भाग में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें