फिल्म 'लुका छुपी' के बाद बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की गिनती अब एक शानदार एक्टर के तौर पर होने लगी है। अपनी एक्टिंग की वजह से वह फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। 'लुका छुपी' की शानदार सफलता को देखते हुए कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा ली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Luka Chuppi
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन बड़े फिल्ममेकर्स के साथ काम करते समय अपनी फीस कम कर लेते हैं, लेकिन अब उन्होंने फीस बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन ने इसलिए अपनी फीस बढ़ाई है ताकि वो ऐसे फिल्ममेकर्स के साथ काम न कर सकें जिनके साथ वो काम नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Luka Chuppi
- फोटो : instagram
हालांकि कार्तिक आर्यन ने अभी तक इनमें से किसी भी बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि फिल्म 'लुका छुपी' मार्च में ऐसे मौके पर रिलीज हुई थी जब बॉक्स ऑफिस पर बदला, कैप्टन मार्वल और टोटल धमाल जैसी बड़े कलाकारों की फिल्में लगी हुई थीं,लेकिन 'लुका छुपी' इन फिल्मों के बीच में भी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।
4 of 5
Luka Chuppi
- फोटो : instagram
खबर है कि इस वजह से कई फिल्ममेकर्स कार्तिक आर्यन की एक्टिंग के कायल हो चुके हैं। वहीं बीते दिनों ऐसी अफवाहें सुनने को मिली थीं कि 'लुका छुपी' की एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म के क्रेडिट को लेकर काफी नाराज थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने एक ट्वीट के जरिए इस पूरे मामले पर सफाई दी और अफवाहों को झूठा बताया।
आपको बता दें कि 'लुका छुपी' में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, विनय पाठक, अतुल श्रीवास्तव और अभिनव शुक्ला जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया था। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था।