फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: 'बुलंदियों पर कार्तिक आर्यन के सितारे, रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा सकती है 'फ्रेडी'

Sun, 28 Aug 2022 05:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्टर इस समय अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इस साल बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसी फिल्में बनी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई हैं। कार्तिक की फिल्म भी उन्हीं में से एक है। इस बीच अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी अगली फिल्म 'फ्रेडी' के निर्माताओं ने इसकी रिलीज को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कार्तिक की बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसमें अलाया एफ और जेनिफर पिकिनाटो भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, को डायरेक्ट ओटीटी रिलीज किया जा सकता है। चर्चा है कि 'फ्रेडी' की टीम कथित तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ 70 करोड़ रुपये के बड़े सौदे पर बातचीत कर रही है। बता दें कि कार्तिक आर्यन स्टारर 'फ्रेडी' प्यार और जुनून की एक गहन कहानी है।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के दावे के मुताबिक अंतिम कागजी कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन ओटीटी की दिग्गज कंपनी और 'फ्रेडी' के निर्माता के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत जारी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक बन गए हैं। उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media
कार्तिक जल्द ही अपनी पिछली फिल्म की को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'सत्यप्रेम की कथा' है। इस फिल्म को अगले साल 29 जून को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक  2020 की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की रीमेक शहजादा में कृति सनोन के साथ भी स्क्रीन साझा करेंगे। वह हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही 'कैप्टन इंडिया' का भी हिस्सा हैं। फिल्म में वह एक वायुसेना अधिकारी के रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें