फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन को ऐसे मिली कोरोना वायरस की दवा, फैंस बोले- 'बायोटेक्नोलॉजी जो पढ़ी है'

Mon, 06 Apr 2020 04:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
लॉकडाउन की वजह से लोग घर पर रहने के लिए मजबूर हैं। सितारे भी कुछ ना कुछ करके खुद को व्यस्त रख रहे हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लोगों को अलग-अलग तरह से जागरूक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनकी तारीफ कर चुके हैं। इस बीच कार्तिक ने कोरोना वायरस से जुड़ा एक और पोस्ट शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : social media
कार्तिक ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें कोरोना की वैक्सीन मिल गई है। कार्तिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि उन्हें कोरोना खत्म करने वाली वैक्सीन मिल गई है।
विज्ञापन

3 of 5
kartik aaryan - फोटो : amar ujala
साथ ही कार्तिक यहां एक ट्विस्ट भी देते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आज सपना आया कि मुझे वैक्सीन मिल गई।' वीडियो में कार्तिक चारों ओर से फैंस से घिरे हैं और कार के ऊपर चढ़कर वो उनका आभार जता रहे हैं। कार्तिक के इस पोस्ट पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए। 

4 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
कार्तिक के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- 'हमारा साइंटिस्ट'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'भगवान से मेरी विनती है कि आपका सपना सच हो जाए और भारत का विकास फिर से शुरू हो जाए।' वीडियो में भारी भीड़ दिख रही है ऐसे में कई यूजर्स ने सोशल डिस्टेंसिंग की भी सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
एक यूजर ने कार्तिक को लिखा- 'बायोटेक्नोलॉजी जो पढ़ी है भाई ने।' कार्तिक ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा- 'आप बायोटेक्नोलॉजी से भाई को हटा सकते हैं लेकिन भाई से बायोटेक्नोलॉजी नहीं हटा सकते।' बता दें कि कार्तिक ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से बॉयोटेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की है।

Coronavirus: 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता की बेटी कोरोना पॉजिटिव, मार्च में गई थीं श्रीलंका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें