फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय- सलमान के बाद कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आगे आए कार्तिक आर्यन, पीएम राहत कोष में दान दिए इतने करोड़

Mon, 30 Mar 2020 12:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी, कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है। भारत में संक्रमितों की संख्या 1100 से ज्यादा हो गई है। ऐसे मौके पर जब धनराशि की जरूरत है तो बॉलीवुड सितारे भी आगे आए हैं। अक्षय, सलमान, ऋतिक सहित कई बड़े नाम हैं जिन्होंने राहत का हाथ बढ़ाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
kartik aaryan - फोटो : amar ujala
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ दान किया है। एक पोस्ट के जरिए कार्तिक ने इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी भारतवासियों से अपील की कि सभी अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें।
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया जिस पर लिखा- 'देश के लिए इस वक्त जरूरी है कि सभी लोग एकजुट हों। मैं आज जो कुछ भी हूं और जो भी पैसे कमा रहा हूं। इस देश के लोगों की वजह से ही है। पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ देता हूं। मैं सभी भारतीयों से अपील करता हूं जितना हो सके मदद करें।'

4 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। अनुष्का ने एक पोस्ट के साथ इसकी जानकारी दी है हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्होंने कितनी राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media
इसके अलावा अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, भूषण कुमार, कपिल शर्मा, मनीष पॉल सहित दूसरी कई बड़ी हस्तियों ने राहत कोष में दान दिया है। इस लिस्ट में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी के कलाकार भी पीछे नहीं रहे। 'बाहुबली' फेम अभिनेता प्रभास, महेश बाबू, अलु अर्जुन, राम चरण, रजनीकांत, रवि किशन और  अक्षरा सिंह ने भी प्रभावितों की मदद की है।

Coronavirus: अनुष्का और विराट ने कीमत छुपाकर किया पीएम केयर्स फंड को दान, लिखा- 'हमारा दिल टूट गया है'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें