फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान नहीं इस स्टार किड के प्यार में पड़े कार्तिक आर्यन, नाम सुन हैरान हो जाएंगे फैंस

Tue, 08 Jan 2019 12:48 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kartik aaryan
नया साल शुरू होते ही एक और कपल के बीच प्यार के किस्से बॉलीवुड गलियारों में सुनाई देने लगे हैं । ये कपल और कोई नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों को साथ में देखा जा रहा है । कभी वे मूवी तो कभी डिनर पर साथ जाते कैमरे में कैद होते हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
kartik aaryan
पिछले दिनों जब दोनों को साथ देखा गया था तब मीडिया में खबर आई थी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । इसके बाद कार्तिक ने सफाई देते हुए कहा था कि ये सिर्फ एक डिनर था जिसमें हम दोनों साथ गए थे । 
विज्ञापन

3 of 5
kartik aaryan
अब फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक और अनन्या सच में एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं । कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। अब तक रिलीज हुई उनकी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।वो बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो बन चुके हैं । 

4 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
पिछले दिनों सैफ अली खान की बेटी सारा ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की बात कही थी । सारा अपने पिता के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं । यहां सारा ने कहा था कि वो चाहती हैं कार्तिक आर्यन उन्हें डेट करे ।  इसके बाद रणवीर ने एक इवेंट में सारा को कार्तिक से मिलवाया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kartik aaryan
अब ऐसा लग रहा है कि अनन्या और कार्तिक के अफेयर की बात सुन सारा का दिल जरूर टूट गया होगा । बता दें कि अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं । इन दिनों अनन्या करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। ये अनन्या की डेब्यू फिल्म है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें