फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के इंडस्ट्री में 11 साल पूरे, इस साल आमिर- अक्षय जैसे स्टार्स को दे चुके हैं मात

Sat, 20 Aug 2022 03:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन मौजूदा समय का एक ऐसा नाम हैं जिन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं। वह इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेता हैं। अनुपम खेर के अलावा वह इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्म इस साल सुपरहिट रही है। हाल ही में उनकी 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में उनके रूह बाबा के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे अभिनेता के पास अब जश्न मनाने का एक और कारण है क्योंकि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल पूरे कर लिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
अपनी यात्रा पर बात करते हुए कार्तिक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें यह सब हासिल करने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वह अपने आप  यहां तक पहुंचे हैं। बातचीत में कार्तिक ने कहा कि वह अपने करियर से काफी खश हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस सफर में उन्हें हमेशा ऐसे लोग मिले जिन्होंने उनकी मदद की क्योंकि वे उनके कौशल और प्रतिभा पर विश्वास करते थे। 
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक ने कहा, 'मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने इसे अपने दम पर और उन लोगों की मदद से हासिल किया है जिन्होंने मुझे जाने बिना मेरी क्षमताओं पर भरोसा किया।' इसके अलावा, उन्होंने अपने होम टाउन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैं ग्वालियर जैसे शहर में पला-बढ़ा हूं, जो मुझे वह बनाता है जो मैं हूं। मैं हमेशा वह व्यक्ति रहूंगा। साथ ही उन्होंने कहा, 'यह छोटा सा शहर उन्हें हमेशा नंबर वन तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है साथ ही जमीन पर भी बनाए रखता है। मैं अब भी वापस जा सकता हूं और वह जीवन जी सकता हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक के पास फिल्मों की कमी नहीं है। वह जल्द ही फिल्म 'शहजादा' में नजर आने वाले हैं।  इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक सत्यप्रेम की कथा में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आएंगे। गौरतलब है कि इस साल बॉलीवुड के कई सितारे कार्तिक आर्यन से पीछे हैं। जहां कार्तिक की फिल्म ने बंपर कमाई की थी। वहीं आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे एक्टर ने बॉक्स ऑफिस के जंग में नहीं हरा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें