फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज ने जीता अवॉर्ड, शिल्पा- राज का Kiss वायरल और 'स्लमडॉग मिलियेनर' अभिनेत्री की सगाई, पांच खबरें

Fri, 22 Nov 2019 05:18 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manoj Bajpayee , Freida Pinto - फोटो : amar ujala
एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड- मनोज बाजपेयी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार 
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी फिल्मों में अपने अभिनेय से लाखों दिलों को जीत चुके हैं। शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। ऐसे में एक बार फिर से उन्हें बेहद खास पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें फिल्म भोंसले को चीन में चल रहे एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार ने नवाजा गया है। फिल्म भोंसले में मनोज के किरदार का नाम देवाशीष मखीजा होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी ने शादी की सालगिरह पर साझा किया बेहद खास वीडियो    
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज अपनी शादी की दसवीं सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने पति राज कुंद्रा के साथ के अपनी वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ये दोनों किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अपने इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने पति राजकंद्रा के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उनकी तस्वीर पर कोई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : social media
जन्मदिन पर कार्तिक के मां-पिता का सरप्राइज
प्यार का पंचनामा,सोनू के टीटू की स्वीटी और लुका छुप्पी जैसे फिल्मों से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद खास तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने मां-पिता के साथ अपने जन्मदिन का केक काटते हुए तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'जब मम्मी पापा ने बर्थ डे पर सरप्राइज किया।' सोशल मीडिया पर कार्तिक की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 
 

 

4 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन ने की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की तारीफ
अजय देवगन जल्द ही सिनेमाघरों में छत्रपति शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे की बहादुरी और वीरता पर आधारित फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' लेकर दस्तक देने वाले हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। जिसके काफी पसंद किया है। इतना ही नहीं 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की कई फिल्मी सितारों ने भी तारीफ की है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्विटर पर इस तारीफ की है। उन्होंने 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के ट्रेलर को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘शानदार ट्रेलर, खूबसूरत विजुअल्स तानाजी की पूरी टीम को शुभकामनाएं।’
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Freida Pinto - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रीडा पिंटो ने की सगाई
भारत ही नहीं विदेशों में भी मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाली फ्रीडा पिंटो ने ब्वॉयफ्रेंड कोरी टरन से सगाई कर ली है। कोरी टरन और फ्रीडा पिंटो लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपनी सगाई होनी की जानकारी खुद फ्रीडा पिंटो ने इंस्टाग्राम पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें साझा करते हुए दी है। उन्होंने तस्वीर के साथ ब्वॉयफ्रेंड के किए रोमांटिक पोस्ट भी लिखा है। वहीं कई बॉलीवुड सितारे कमेंट के करिए फ्रीडा पिंटो को उनकी सगाई की बधाई दे रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें