कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीन साल तक झेला रिजेक्शन
अपने शुरुआती दिनों में कार्तिक आर्यन ने किसी डियोड्रेंट के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। दरअसल, कार्तिक आर्यन को इस डियोड्रेंट के ऑडिशन के लिए अंदर भी नहीं जाने दिया था, उन्हें बाहर से देखकर ही रिजेक्ट कर दिया गया था। कार्तिक को तीन साल तक चले ये रिजेक्शन बुरे लगते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और प्रयास जारी रखे। कड़ी मेहनत-मशक्कत के बाद कार्तिक को साल 2011 में एक्टिंग का मौका मिला और उन्होंने 'प्यार का पंचनामा' फिल्म में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया और सभी की नज़रों में आ गए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस समय भी कार्तिक के पास कई फिल्में हैं, जिनमें 'फ्रेडी' और 'शहजादा' का नाम शामिल है।