फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा नहीं इस अभिनेत्री के साथ दिखे कार्तिक आर्यन, देर रात कैमरे में हुए कैद

Sat, 23 Nov 2019 01:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन का नाम अभिनेत्री सारा अली खान के साथ जुड़ता रहा है। दोनों सितारे एक साथ समय बिताते हुए देखे जाते रहे हैं। हालांकि बीच में ऐसी भी खबरें आईं कि फिलहाल दोनों केवल काम पर ध्यान देना चाहते हैं। 22 नवंबर को कार्तिक आर्यन ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया जहां सारा अली खान नजर नहीं आईं। ऐसे में फैंस के मन में भी यह सवाल उठने लगे कि क्या सच में दोनों अब अलग हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी के बाद वो जान्हवी कपूर के साथ नजर आए। देर रात कार्तिक ने 'गुड ब्वॉय' की तरह जान्हवी को उनकी कार तक छोड़ने पहुंचे। लुक्स की बात करें तो जान्हवी ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी वहीं कार्तिक आर्यन ब्लैक एंड व्हाइट कैजुअल में दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कार्तिक और जान्हवी फिलहाल साथ में 'दोस्ताना 2' कर रहे हैं। इसकी शूटिंग इसी महीने से शुरू हुई है। फिल्म का कुछ हिस्सा दिल्ली में भी शूट होना था लेकिन भारी प्रदूषण की वजह से इसे टालना पड़ा। बता दें कि यह फिल्म अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'दोस्ताना' का सीक्वल है।

4 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
कार्तिक ने हाल ही में सारा के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल की शूटिंग को खत्म किया है। सारा अली खान ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। तब से ही बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि सारा और कार्तिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुंजन सक्सेना के किरदार में जान्हवी कपूर - द कारगिल गर्ल का पोस्टर - फोटो : twitter
जान्हवी कपूर की बात करें तो 'दोस्ताना 2' के अलावा उनके पास 'द कारगिल गर्ल' और 'रूही आफजा' है। पिछले दिनों 'द कारगिल गर्ल' के कुछ पोस्टर भी रिलीज हुए थे जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अक्षय से लेकर मलाइका तक, तस्वीरों में देखें बॉलीवुड सितारे किस अंदाज में आए नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें