फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 'पति, पत्नी और वो' के लिए हो सकते हैं परेशान

Mon, 11 Mar 2019 03:23 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन की पांचों अंगुलियां इन दिनों घी में हैं। पिछले साल उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी ने' सिक्सर मारा था। और इस साल 'लुका छुपी' ने कमाल कर दिया है। फिल्म की ओपनिंग तो बढ़िया लगी ही, फिल्म ने पूरे हफ्ते बहुत ही दमदार कारोबार किया। लेकिन इस बीच कार्तिक के फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram
कार्तिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
खबर है कि अब इस फिल्म की शूटिंग में देरी होगी। 'पति, पत्नी और वो' को मशहूर निर्देशक रहे बीआर चोपड़ा के बेटों की कंपनी बना रही है और इसमें टी सीरीज का पैसा लग रहा है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म का पहला शेड्यूल बहुत उत्साहजनक नहीं रहा है। 

4 of 5
kartik aaryan
टी सीरीज की क्रिएटिव टीम इसको लेकर कुछ बदलाव करना चाहती है, ताकि फिल्म को बेहतर तरीके से शूट किया जा सके। क्रिएटिव टीम फिल्म की पूरी प्लानिंग नए सिरे से कर रही है। शूटिंग की लोकेशन, लुक और पैकैजिंग पर टी सीरीज ने नई प्लानिंग के हिसाब से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
मुंबई में 'पति, पत्नी और वो' का पहला शेड्यूल खत्म होने के बाद फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू होने में देरी हो रही है। इसके चलते फिल्म पर प्रभाव पड़ रहा है। और हो सकता है इससे फिल्म की रिलीज में देरी हो। इस फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग कानपुर और लखनऊ में होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें