कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म ने अपने हफ्ते पूरे कर लिए हैं। बीते हफ्ते उतार-चढ़ाव के साथ इस फिल्म करीब 31.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे हफ्ते हुई फिल्म कमाई पहले हफ्ते की तुलना में 1.11 करोड़ ज्यादा है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म के लिए दूसरा हफ्ता काफी अच्छा रहा है। वहीं, दोनों हफ्तों की कमाई को मिला दे तो फिल्म ने अब तक कुल 61.51 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।