कार्तिकेय 2, बिम्बिसार, लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन
- फोटो : social media
30 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'कार्तिकेय 2' ने पहले हफ्ते में 29 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि निखिल सिद्धार्थ की फिल्म ने गुरुवार को अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को पछाड़ दिया है। जी हां, एक तरफ जहां कार्तिकेय 2 ने गुरुवार को 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा ने क्रमश: 1.71 करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।