फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karthikeya 2 Vs Raksha Bandhan: कार्तिकेय 2 ने रक्षा बंधन को दी पटखनी, गुरुवार को अक्षय की मूवी से दोगुनी कमाई

Fri, 19 Aug 2022 10:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्में औंधे मुंह गिर रही हैं। वहीं साउथ की फिल्में धड़ा-धड़ कमाई कर रही हैं। बीते हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर यही देखने को मिला। एक तरफ जहां बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' और आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' आठ दिनों में अपनी लागत तक निकालने में नाकामयाब रहीं। वहीं दूसरी तरफ निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' छह दिनों में 30 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'रक्षा बंधन' को टक्कर दे रही 'कार्तिकेय 2'

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'रक्षा बंधन' को कांटे की टक्कर दे रही है। आंकड़ों को देख ऐसा कहा जा रहा है कि दर्शक अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ 'कार्तिकेय 2' के हिंदी वर्जन को देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि गुरुवार को जहां तेलुगू मूल की फिल्म ने हिंदी में 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ने 1.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

3 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिन-ब-दिन ऐसे फ्लॉप की ओर बढ़ रहे रक्षा बंधन के कदम

70 करोड़ रुपये के बजट में बनी अक्षय कुमार की फिल्म आठ दिनों में अपनी लागत का सिर्फ 57.28 फीसदी कमा पाई है। वहीं, निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' छह दिनों में ही अपने बजट का 98.16 फीसदी कमा चुकी है। वीकडेज में जहां अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में दिन-ब-दिन गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं 'कार्तिकेय 2' के कलेक्शन में इजाफा होते जा रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिकेय 2, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

यह है दोनों फिल्मों की कमाई

दिन  रक्षा बंधन (बजट- 70 करोड़) कार्तिकेय 2 (बजट-30 करोड़)
गुरुवार 8.2 करोड़  ---
शुक्रवार  6.4 करोड़ ---
शनिवार  6.51 करोड़ 5.04 करोड़
रविवार 7.05 करोड़ 5.79 करोड़
सोमवार 6.31 करोड़  7.29 करोड़
मंगलवार 2.10 करोड़ 3.50 करोड़
बुधवार 1.70 करोड़ 3 करोड़
गुरुवार 1.71 करोड़ 3.55 करोड़
कुल कमाई 40.1 करोड़ (लगभग) 29.45 करोड़ (लगभग)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें