अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अभिनीत 'कार्तिकेय 2' हिंदी पट्टी में एक मिनी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। रिलीज के चार दिन बाद ही फिल्म के शोज में इजाफा होने लगा है। 53 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'कार्तिकेय 2' को अब 1575 से अधिक स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। 'कार्तिकेय 2' के हिंदी संस्करण ने जहां ओपनिंग डे पर 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं चार दिनों बाद फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 2.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।