नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मास्टरक्लास में दिखेंगे ये कलाकार
इस फिल्म समारोह में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से इसकी चमक बढ़ाने के लिए समारोह की आयोजन समिति से जुड़े अधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं। लेकिन, इनके लिए भी किसी दिग्गज सितारे ने अब तक हां नहीं की है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भारत के 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में अलग अलग दिनों पर 'मास्टरक्लास' का आयोजन किया जा रहा है जिनके लिए अब तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, प्रसून जोशी, आशा पारेख, शेखर कपूर, ए आर रहमान, वी विजयेंद्र प्रसाद, अनीस बज्मी, कबीर खान, लव रंजन, आनंद एल राय, आर बाल्की, गौरी शिंदे, शूजीत सरकार, गुलशन ग्रोवर, अद्वैत चंदन आदि के नाम तय हो सके हैं।