गोवा में कला अकादमी के पास समुद्र में कान फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर एक यॉट पर फिल्मों के कार्यक्रम करने की इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) की कोशिश बीती रात यहां एक हंगामे में बदल गई। इस यॉट पर निर्देशक अतुल गर्ग की फिल्म ‘चोला’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करणी सेना की तरफ से फिल्म में दिखाए गए उन दृश्यों पर कड़ा विरोध जताया गया, जिनमें फिल्म का नायक अपने शरीर से भगवा वस्त्र उतारकर आग में जला देता है। अभिनेता मनोज जोशी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और हंगामा शुरू होते ही वह अपने मित्रों के साथ वहां से निकल गए।