फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना लेगी अपमान का बदला, भंसाली की मां पर बनाएगी फिल्म 'लीला की लीला'

Sat, 27 Jan 2018 07:46 AM IST
amarujala.com -Presented by : अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Sanjay leela bhansali
पद्मावत की रिलीजिंग रोकने की लाख कोशिश करने के बाद अब करणी सेना ने नया ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पद्मावत को रिलीज करने का बदला वे संजय लीला भंसाली की मां पर फिल्म बनाकर लेंगे। आइए जानते हैं क्या है फिल्म का नाम...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
padmavat - फोटो : अमर उजाला
भारी विरोध के बावजूद देशभर में 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' को लेकर करणी सेना इस अपमान का बदला लेने की फिराक में है। इसके लिए उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मां पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। बता दें कि फिल्म का नाम 'लीला की लीला' होगा।  
विज्ञापन

3 of 6
पद्मावत फिल्म के विरोध में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म को अरविंद व्यास डायरेक्ट करेंगे। बता दें कि चित्तौड़गढ़ में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोविंद सिंह खंगरोत ने प्रेस कॉन्फरेंस में कहा, वो भंसाली की मां को लेकर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने कहा, 15 दिनों के भीतर ही शुभ मुहूर्त पर फिल्म शुरू करने की जानकारी दी जाएगी।

4 of 6
तोड़फोड़ के बाद बस की हालत - फोटो : ANI
वहीं, यह भी कहा, 'भंसाली ने पद्मावत बनाकर मां पद्मिनी की छवि को ठेस पहुंचाई है और इसी के जवाब में वो ये फिल्म बनाएंगे। भंसाली इस फिल्म को देखकर गौरवान्वित महसूस करेंगे। बता दें कि भारी विरोध के चलते फिल्म को राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा और बिहार में रिलीज नहीं किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
मयंक बिधौलिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
फिल्म तीन भाषाओं में देशभर के 4000 सिनेमाघरों में दिखाई गई। यहां तक कि फिल्म रिलीज करने पर दीपिका और भंसाली के सिर काटने तक की भी धमकी दे दी गई है। वहीं, सिनेमाघरों में विरोध को देखते हुए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किये हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MATHURA PADMAVAT VIRODH - फोटो : SELF
फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का बजट 180 करोड़ का है। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर भंसाली के लिए खुशी की बात ये है कि भारी हंगामे के बीच  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें