संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' का नाम भले ही बदलकर 'पद्मावत' हो गया है, लेकिन फिल्म को लेकर विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जैसे जैसे रिलीज डेट नजदीक आ रही है राजपूत करणी सेना का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर अपनी ताकत दिखाते हुए करणी सेना ने राजस्थान के धौलपुर में फिल्म को पूरे देश में प्रतिबंध लगाने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 5
padmavat
फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। वहीं करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि अगर फिल्म का प्रदर्शन रोका नहीं गया तो वे सामूहिक आत्मदाह करेंगे। रैली की अगुवाई राजपूत करणी सेना के लोकेंद्र सिक कल्वी ने की। करणी सेना के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, धौलपुर को रैली के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार भी इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाए।
विज्ञापन
3 of 5
padmavat
वरिष्ठ सदस्य ने कहा, इससे पहले, इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से आग्रह किया था और उन्होंने हमें आश्वस्त किया था कि एक बार इसके कानूनी पहलुओं को देखने के बाद फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को देखे और पूरे भारत में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाए। फिल्म पर प्रतिबंध को लेकर हमने 14 जनवरी को गृहमंत्री राजनाथ सिह से भी मुलाकात की थी और फिल्म की रिलीज से देश में पैदा होने वाली चुनौतियों से उन्हें सचेत किया था।
4 of 5
padmavati
वरिष्ठ सदस्य ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आखिर क्यों केंद्र सरकार ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। यह बात हमारी तो समझ से परे है। करणी सेना के सदस्य के अनुसार, 1700 महिलाओं ने अपना नाम, पता और परिवार से मिले स्वीकृति पत्र को चित्तौरगढ़ के जौहर समिति में पंजीकृत कराया है। उन्होंने आगे धमकी देते हुए कहा, अगर फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया तो, वे सामूहिक आत्मदाह करेंगे। पुरुष तलवार के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवाने के लिए सिनेमा हॉल जाएंगे।
सदस्य ने कहा, अगर यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होती है तो गणतंत्र दिवस समारोह एक काले दिन के रूप में बदल जाएगा, क्योंकि पूरे देश में उस दिन युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्होंने बताय, हमलोग 22 जनवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी बड़े प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं, जहां देशभर से राजपूत समुदाय के लोग इकट्ठे होकर भव्य प्रदर्शन करेंगे ।