दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। करणी सेना ने सिनेमाघर जलाने और हिंसा फैलाने की धमकी दी है। इतना ही नहीं डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। अब मेरठ में एक राजपूत नेता ने कहा है कि संजय लीला भंसाली के खिलाफ एक फरमान जारी किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
पद्मावती
उन्होंने कहा है कि जो भी भंसाली का सिर काटकर लाएगा उसे 5 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। इस तनाव को देखते हुए यूपी सरकार ने कहा है कि निकाय चुनाव के चलते फिल्म रिलीज होने से अशांति फैल सकती है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शांति व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देकर 1 दिसंबर को फिल्म रिलीज न करने की मांग की है
पढ़ें- Dhadak Poster: लहंगा-चोली में भागीं जाह्नवी कपूर, पकड़ने को पीछे दौड़े ईशान
विज्ञापन
3 of 4
Padmavati Trailer
योगी ने केंद्र सरकार को लेटर लिखकर कहा, 'राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव और बारावफात को देखते हुए फिल्म का रिलीज होना शांति व्यवस्था के हित में नहीं होगा। यूपी में निकाय चुनाव के लिए मतों की गिनती भी 1 दिसंबर को ही होनी है।' करणी सेना ने ये भी कहा कि फिल्म रिलीज हुई तो हर शहर के डीएम और सिनेमाघर के मालिकों को खून से लिखी चिट्ठी भेजी जाएगी।
इसके अलावा करणी सेना का कहना है कि अगर 'पद्मावती' रिलीज होती है तो 1 दिसंबर को वो भारत बंद का आयोजन करेंगे। सेना ने दीपिका को नाचने वाली बताया। मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह ने कहा, 'भारत सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे भविष्य में फिल्म बनाने के नाम पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ न की जाए।'