वहीं योगेंद्र ने इस बात का आश्वासन भी दिया है कि फिल्म को राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और गुजरात में रिलीज करने में सहयोग किया जाएगा। बहरहाल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारी हंगामे के बीच 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि फिल्म का विरोध करने वाले और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी देने वाले करणी सेना के नेता सूरजपाल अमू की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई थी। उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे लेकर ट्विटर पर यूजर्स ने उनका बहुत मजाक भी बनाया था।