संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर चल रहा विरोध गुजरात, राजस्थान से चल कर दिल्ली एनसीआर में पहुंच चुका है। गुजरात के मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ने पहले ही यह घोषणा कर दी है कि वह गुजरात के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म रिलीज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
अब खबर है कि दिल्ली एनसीआर के सभी सिनेमाघरों में करणी सेना के सदस्यों ने ज्ञापन वितरित किया है। जिसमें लिखा गया है कि वो पद्मावत की स्क्रीनिंग अपने सिनेमाघरों में न करें। जब करणी सेना के सदस्यों से पूछा गया कि वह क्या करने वाले हैं तो उन्होंने कहा, 'इंतजार करों और देखों 25 जनवरी को क्या होता है।'
विज्ञापन
3 of 5
padmavati
आपको बता दें कि करणी सेना और कई राजपूत संगठन 'पद्मावत' फिल्म को पूरे देश में बैन करने की मांग कर रहे हैं। राजस्थान, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने फिल्म पर बैन लगाने की घोषणा की थी। इन चारों राज्यों के खिलाफ निर्माता सुप्रीम कोर्ट चले गये।
4 of 5
Padmavati
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों के बैन को अवैध बताते हुए आदेश दिया था कि फिल्म को बैन करने का अधिकार किसी को नहीं, जब उसे सेंसर बोर्ड ने प्रमाणित कर दिया है।
बता दें कि 'पद्मावत' 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का विरोध देशभर में हो रहा है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे।