फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic: यश की 'टॉक्सिक' पर मंडराए संकट के बादल, कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 30 Oct 2024 01:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic: केजीएफ स्टार यश की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग को लेकर लगातार कई जानकारियां सामने आती रहती हैं। अब इसी फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है, जिस जगह बेंगलुरु में फिल्म की शूटिंग होनी है, वहां पर पेड़ काटे जा रहे हैं, जिसे लेकर कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने आपत्ति जताई है।  
विज्ञापन
1 of 5
कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे- फिल्म टॉक्सिक - फोटो : ANI, सोशल मीडिया
कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने बेंगलुरु के एचएमटी में वन क्षेत्र में यश की फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग के लिए पेड़ों की अवैध कटाई की निंदा की है। साइट निरीक्षण और सैटेलाइट इमेज की समीक्षा के बाद, ईश्वर खंड्रे ने सख्त कानूनी कार्रवाई की घोषणा की, जिसमें वन संरक्षण की आवश्यकता और संरक्षित क्षेत्रों में अनधिकृत गतिविधियों के लिए जवाबदेही पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे - फोटो : ANI
'टॉक्सिक' फिल्म के सेट के निर्माण के लिए पेड़ों की कथित अवैध कटाई पर, कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने उस जगह (एचएमटी से संबंधित भूमि) का दौरा किया जहां बेंगलुरु में 'टॉक्सिक' फिल्म की शूटिंग की जा रही है। मैंने कई लोगों को देखा। वहां पेड़ काटे गए थे। पिछले साल की सैटेलाइट तस्वीरों में उस इलाके में कई पेड़ देखे जा सकते हैं। मैंने  BBMP से इस मामले पर रिपोर्ट देने को कहा है। हम जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। हम बेंगलुरु में एक और लाल बाग या कब्बन पार्क जैसा पार्क बनाएंगे।''
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया
यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन अब फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग पर काले बादल मंडरा रहे है क्योंकि कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने अब टॉक्सिक की शूटिंग के लिए हो रही पेड़ की कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'टॉक्सिक' में यश कई अभिनेत्रियों के साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी प्रशंसकों का उत्साह फिल्म के लिए बनाए रखती है। पहले 'टॉक्सिक' को 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज करने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स रिलीज को शानदार बनाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि यह सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक है। 

4 of 5
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'टॉक्सिक' में यश के साथ कथित तौर पर कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, श्रुति हासन और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियां नजर आ सकती है। टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। इसमें यश और नयनतारा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। नयनतारा और यश के अलावा फिल्म में अक्षय ओबेरॉय भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोजेक्ट की शूटिंग पिछले महीने की शुरुआत में शुरू हुई थी। फिल्म निर्माताओं ने बेंगलुरू में फिल्म के शूट के लिए एक विशाल सेट तैयार किया है, जहां फिल्म की एक खास सीन शूटिंग होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब जब कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने बेंगलुरु में फिल्म की शूटिंग को लेकर पेड़ की कटाई पर आपत्ति जताई है तो इस पर आगे क्या होगा यह तो निर्माता-निर्देशक ही बहतर बता सकते हैं। बहरहाल, टॉक्सिक को वेंकट के नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। वहीं यश के प्रशंसक उनकी फिल्म 'केजीअफ 3' का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'केजीएफ' में रॉकी भाई की भूमिका निभाकर यश ने वैश्विक प्रसिद्धि हासिल की।
Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक ने क्या कर ली है तीसरी शादी? पहली पत्नी पायल ने किया खुलासा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें