90 के दशक में अपने हुस्न का जादू चलाकर करोड़ों दिलों को धड़काने वालीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर खुद प्यार के मामले में बेहद बदनसीब रही हैं। करिश्मा की गिनती 90 के दशक की टॉप हसीनाओं में होती थी। साथ ही वह अपने बेहतरीन अभिनय के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से भी एक थीं। लोलो ने परिवार के खिलाफ जाकर अभिनय की दुनिया का रुख किया था। हालांकि, उनका यह फैसला बिल्कुल सही रहा और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता की बुलंदियों को चूमा। करिश्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। 29 सितंबर, 2003 को करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों का प्यार उस वक्त अखबार की हेडलाइंस का हिस्सा बनता था। हालांकि, शादी के कुछ वर्ष बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी, और 13 वर्ष तक साथ रहने के बाद जोड़े ने अपने तलाक का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। आइए करिश्मा और संजय की लव स्टोरी से लेकर उनके अलगाव तक के कारण के बारे में जान लेते हैं-