करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसप, संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन के साथ सगाई टूट चुकी थी। करिश्मा और अभिषेक एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन सगाई के पांच महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। कहा जाता है करिश्मा की मां बबीता की वजह से दोनों का रिश्ता टूटा था। उन दिनों बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और अभिषेक का करियर भी कुछ खास बढ़िया नहीं चला था। ऐसे में बबीता चाहती थी कि उनकी बेटी किसी पैसे वाले व्यक्ति के साथ शादी कर आगे बढ़ जाए। हालांकि करिश्मा इस रिश्ते के खत्म होने के बाद पूरी तरह से टूट गई थीं। मां की बात मानकर करिश्मा ने संजय से शादी का फैसला लिया और सगाई टूटने के एक साल के अंदर शादी कर ली।