फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गाने में करिश्मा कपूर ने बदली थी 30 बार ड्रेस, फिल्म का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 22 Aug 2019 05:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
karishma kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भले ही अब फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन दर्शकों के दिल में आज भी उनकी यादे हैं। करिश्मा ने राजा हिन्दुस्तानी, जानवर, दिल तो पागल है, अनाड़ी, राज बाबू, हां मैंने भी प्यार किया है जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। हाल में करिश्मा कपूर ने अपनी फिल्म कृष्णा के गाने 'झांझरिया' को लेकर एक बहुत बड़े राज से पर्दा उठाया।
विज्ञापन

2 of 6
Krishna - फोटो : Social Media
साल 1996 में करिश्मा कपूर और सुनील शेट्टी की फिल्म कृष्णा का गाना 'झांझरिया' 23 साल बाद भी लोगों के पसंद बना हुआ है। इस गाने में दोनों एक्टर्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान करिश्मा ने बताया कि उन्होंने इस गाने की शूटिंग के दौरान 30 बार ड्रेस बदली थी।
विज्ञापन

3 of 6
karishma kapoor - फोटो : amar ujala
करिश्मा कपूर ने बताया कि हर आउटफिट के साथ अलग लुक और अलग मेकअप भी करना पड़ा था। गाने के स्टेप्स भी काफी कठिन थे। ये गाना मेरे करियर में अबतक का सबसे यादगार गाना है।

4 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा ने कहा कि गाने के 2 वर्जन थे, मेल और फीमेल..मेल वर्जन रेगिस्तान में 50 डिग्री सेंटीग्रेट की गर्मी में शूट किया गया था और फीमेल वर्जन को तीन दिन तक मुंबई में शूट किया गया था।'
 
विज्ञापन

5 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा ने कहा कि रेगिस्तान में शूटिंग करते समय कलाकारों को रेत पर डांस करना पड़ता था। उस समय रेत हमारी आंखों में उड़ती रही, जिससे गाने को शूट करना और भी ज्यादा मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा जल्द ही डिजिटल डेब्यू कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें