बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने मानो वक्त को कम से कम 30 साल पीछे कर दिया, क्योंकि वह एक विज्ञापन में दिखाई दीं, जो 80 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरुआत में आया था। दरअसर, क्रेड ने 90 के दशक के प्रसिद्ध निरमा सुपर डिटर्जेंट के विज्ञापन को फिर से बनाया है। इस विज्ञापन में करिश्मा कपूर नजर आईं, जिन्होंने एक सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। ठीक वैसे ही जैसे निरमा के विज्ञापन में महिला ने पहनी होती है। सोशल मीडिया पर क्रेड के नए विज्ञापन में करिश्मा के इस अंदाज को देखकर लोगों को 90 के दशक की याद आ गई और वह उनकी प्रशंसा करते थक नहीं रहे।