फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 की हुईं करिश्मा की बेटी समायरा, मां ने बर्थडे पर शेयर किया ये पोस्ट

Tue, 12 Mar 2019 08:21 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
करिश्मा कपूर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। पार्टियों और इवेंट्स में करिश्मा को अक्सर देखा जाता है। करिश्मा ने बेटी समायरा के जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन किया। उनकी बेटी समायरा 14 साल की हो गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
karishma kapoor
बेटी के जन्मदिन की तस्वीर करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में करिश्मा ने पर्पल कलर की टीशर्ट पहनी है, वहीं समायरा भी लूज टीशर्ट में कूल लुक अपनाए हुए हैं। आसमानी रंग के केक पर गुलाब के फूल बने हुए हैं। तस्वीर के साथ करिश्मा ने पोस्ट लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी बच्ची, मेरी जिंदगी, मेरी दुनिया।
विज्ञापन

3 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
समायरा, करिश्मा और उनके पूर्व पति संजय कपूर की बेटी हैं। साल 2013 में समायरा एक शॉर्ट फिल्म बी हैप्पी में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि समायरा बॉलीवुड में एंट्री करेंगी या नहीं। ना तो करिश्मा कपूर और ना ही परिवार के दूसरे किसी सदस्य ने इस बारे जानकारी दी है। बता दें करिश्मा को एक बेटा कियान भी है।
 

4 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
समायरा के जन्मदिन पर उनकी सौतेली मां यानी संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें विश किया। प्रिया ने समायरा और संजय कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस समायरा।' प्रिया अप्रैल 2017 में संजय कपूर के साथ रिश्ते में बंधी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो छोटे पर्दे की क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर ने करिश्मा को बड़ा मौका देने का फैसला किया है। एकता कपूर का ओटीटी ऑल्ट बालाजी जल्द ही एक वेब सीरीज शुरू करने जा रहा है। बालाजी टेलीफिल्म्स के सूत्रों के मुताबिक यह वेब सीरीज मशहूर अमेरिकन टीवी सीरीज प्रिटी लिटिल लायर्स (Pretty Little Liars) की कहानी से मिलती जुलती होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें