फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम के संगीत में करिश्मा कपूर और वरुण धवन ने लगाए इस गाने पर ठुमके, देखें वीडियो

Tue, 08 May 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर 8 मई यानि आज अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं। बीती रात सोनम की शादी का संगीत रखा गया। संगीत में बॉलीवुड के सभी सेलेब्रिटीज नजर आए। सोनम के संगीत में करीना कपूर तो शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन करीना की बहन करिश्मा कपूर ने जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

2 of 5
karishma kapoor
करिश्मा कपूर इस सेरेमनी में फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने 'तारीफां' पर जमकर कदम थिरकाए। संगीत के दौरान ये गाना बेहद खास था और शायद ही कोई बॉलीवुड सेलेब होगा जिसने इस गाने पर डांस न किया हो। 
विज्ञापन

3 of 5
karishma
संगीत सेरेमनी में करिश्मा का डांस वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करिश्मा ‘आई लव इट’ कहती हुई सुनाई दे रही हैं। जबकि वीडियो के आखिर में वरुण धवन भी इस गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
 

4 of 5
sonam kapoor
करिश्मा कपूर, वरुण धवन के अलावा इस वीडियो में सोनम को डांस करते हुए देखा जा सकता है। सोनम की इस डांस को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इस मोमेंट को काफी एंज्वॉय कर रही हैं। सोनम और आनंद 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
आपको बता दें कि बीती रात सोनम कपूर और आनंद आहूजा के मेहंदी और संगीत का फंक्शन रखा गया था। संगीत मुंबई के सनटेक BKC में हुआ। फंक्शन के लिए ड्रेस कोड इंडियन फेस्टिव शेड्स ऑफ व्हाइट रखा गया था। सोनम ने संगीत में व्हाइट और गोल्डन लहंगा पहना था। लहंगा फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी ने डिजाइन किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें