फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी बड़ी हो गई करिश्मा कपूर की बेटी, बर्थडे पार्टी में पहुंचा था यह खास शख्स

Wed, 14 Mar 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
karishma kapoor
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की बेटी अब बड़ी हो गई है। करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा हुआ। खबर है कि अकसर बच्चे ही पापा संजय से मिलने जाया करते थे। हाल ही में बेटी समाइरा के साथ संजय ने काफी समय बिताया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Sanjay kapoor
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कुछ फोटोज में भी संजय अपनी बेटी समाइरा के साथ फोटो देते नजर आए। आपको जानकर हैरानी होगी कि बर्थडे सेलिब्रेशन की यह फोटोज संजय की न्यू वाइफ प्रिया सचदेव ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में पिता-बेटी की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त लग रही है। करिश्मा ने भी बेटी को बर्थडे विश करते एक चाइल्डहुड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 4
Sanjay kapoor
खबरों के मुताबिक  13 जून 2016 में मुंबई के फैमिली कोर्ट ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को मंजूरी दे दी थी। तलाक के बाद संजय ने करिश्मा को एक डुप्लेक्स दिया और  बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट भी किया है।  इतना ही नहीं संजय अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई और उनके बाकी के खर्चों का पैसा दे रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
karishma kapoor
एक्ट्रेस करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। लेकिन कुछ विवादों के चलते 2012 में दोनों की शादी टूट गई। अलग होने के बाद  करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में ही रहने लगी थीं। वहीं, संजय ने अप्रैल 2017 में प्रिया सचदेव से कोर्ट मैरिज कर अपना घर फिर से बसा लिया। बता दें कि दोनों 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये संजय की तीसरी शादी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें