फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: जया बच्चन की वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई, जानें आखिर क्या चाहती थीं जया

Sun, 25 Jun 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
करिश्मा कपूर
90 के दशक की पॉपुलर हीरोइन करिश्मा कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। कपूर खानदान से ताल्लुक होने के बावजूद करिश्मा को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। वहीं शादी के बाद भी वो हमेशा लाइम लाइट में बनी रहीं।
विज्ञापन

B'Day Spl: इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई , अब अक्सर ब्वॉयफ्रेंड संग आती हैं नजर

2 of 9
करिश्मा कपूर
करिश्मा की शादी से पहले आखिरी फिल्म Baaz: A Bird in Danger । ये फिल्म साल 2003 में आई और उन्होंने 2003 में एक्टिंग छोड़ दी। इसी साल करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली थी। करिश्मा की इस शादी में उनके दो बच्चे समायरा और कियान भी हुए।
विज्ञापन

B'Day Spl: इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई , अब अक्सर ब्वॉयफ्रेंड संग आती हैं नजर

3 of 9
करिश्मा कपूर
लेकिन करिश्मा इस शादी में कभी खुश नहीं रह पाईं। जिस पति के लिए उन्होंने अपना करियर तक छोड़ दिया उसी पर दहेज के लिए मार-पीट का आरोप लगाया। इतना ही नहीं करिश्मा का कहना था कि उनकी सास और पति दहेज के लिए उनको मारते-पीटते हैं।

B'Day Spl: इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई , अब अक्सर ब्वॉयफ्रेंड संग आती हैं नजर

4 of 9
karishma kapoor
इसके साथ ये भी अफवाह थी कि संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते भी करिश्मा को खटकते थे। इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा होना आम बात हो गई थी। जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संदीप से तलाक ले लिया।
विज्ञापन

B'Day Spl: इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई , अब अक्सर ब्वॉयफ्रेंड संग आती हैं नजर

5 of 9
g - फोटो : g
दोनों का झगड़ा घर तक ही सीमित नहीं रहा। मीडिया में भी कई बातें सामने आईं। आखिरकार साल 2013 में संजय और करिश्मा का तलाक हो गया। कुछ समय बाद खबर आई कि करिश्मा को अपना नया प्यार मिल गया है।
विज्ञापन

B'Day Spl: इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई , अब अक्सर ब्वॉयफ्रेंड संग आती हैं नजर

6 of 9
करिश्मा कपूर बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ
इस प्यार का नाम है संदीप तोशनीवाल। संदीप एक फार्मासूटिकल कंपनी के सीईओ हैं। दोनों को पहली बार साथ में विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर की पार्टी में देखा गया था। संदीप भी अपनी पत्नी अर्शिता से तलाक ले चुके हैं। 
विज्ञापन

B'Day Spl: इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई , अब अक्सर ब्वॉयफ्रेंड संग आती हैं नजर

7 of 9
karisma kapoor sandeep toshniwal - फोटो : Fotocorp
खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। करिश्मा और संदीप को अक्सर किसी ना किसी इवेंट में साथ देखा जाता है। हाल ही में खबर आई थी कि संदीप जल्द करिश्मा को शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं। 

B'Day Spl: इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई , अब अक्सर ब्वॉयफ्रेंड संग आती हैं नजर

8 of 9
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर एक बात जरूर जानने वाली है कि संजय से शादी से पहले उनकी सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। ये सगाई साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हुई थी। लेकिन अचानक दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया। खबरों की मानें तो जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद उनकी बहू फिल्मों में काम करे।
विज्ञापन

B'Day Spl: इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई , अब अक्सर ब्वॉयफ्रेंड संग आती हैं नजर

9 of 9
करिश्‍मा कपूर
जबकि करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं। इसीलिए दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई और ये रिश्ता टूट गया। इसी के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की। ये संजय की दूसरी शादी थी। वहीं संजय ने अब प्रिया चटवाल से तीसरी शादी भी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें