फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर परिवार की दो बेटियां सालों से कर रहीं बॉलीवुड पर राज, बचपन की तस्वीर में दिखीं बेहद क्यूट

Fri, 14 Jun 2019 11:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karishma kapoor and kareena kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड में राज करने की बात हो तो भला कपूर खानदान को कौन भूल सकता है। परिवार के कई सदस्यों ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं लेकिन इन सबमें कपूर परिवार की इन दो बेटियों की बात ही अलग है। ऐसा पहली बार था जब इस खानदान की बेटियों ने फिल्मों में कदम रखा। चलिए उनकी इस तस्वीर से आपको रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor, karishma kapoor - फोटो : instagram
तस्वीर में नजर आ रहीं इन दोनों बच्चियों को आप पहचान ही गए होंगे। ये कोई और नहीं बल्कि करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं। करिश्मा प्यार से अपनी छोटी बहन करीना को गले लगाए हुए हैं और तस्वीर खिंचाने के लिए पोज दे रही हैं। करीना कपूर के फैन पेज से ये तस्वीर शेयर की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना इन दिनों सैफ और तैमूर के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। उनके फैन पेज से तीनों की तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। हाल ही में छुट्टियां मना रहीं करीना को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, उनकी एक सेल्फी सामने आई थीं जो बिना मेकअप के थी। बस फिर क्या था यूजर्स ने करीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : amar ujala
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगी। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई हिंदी मीडियम की सीक्वल है। इसे होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में इरफान खान और राधिका मदान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों इस वक्त लंदन में इसकी शूटिंग कर रहे हैं जबकि करीना जल्द ही इन्हें ज्वाइन कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
वहीं करिश्मा कपूर जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करनी वाली हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर की वेब सीरीज मेंटलहुड में करिश्मा काम करती दिखाई देंगी। खबरों की मानें तो इस डेब्यू के लिए करिश्मा को उनके जीजा सैफ अली खान और बहन करीना कपूर ने मनाया है। करिश्मा के इस डिजिटल डेब्यू में उनके साथ डिनो डारियो भी हैं। आखिरी बार करिश्मा फिल्म डेंजरस इश्क में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें